Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
19-Jun-2023 03:10 PM
By First Bihar
DESK : देश के प्रधानमंत्री कौन है, इस बात का जवाब नहीं दे पाना एक दुल्हे को काफी महंगा पड़ गया। दुल्हे को अपना सहेरा अपने भाई के सिर पर सजाना पड़ गया। मतलब शादी किसी और लड़के से तय हुई थी, लेकिन दुल्हन कोई और ले आया। अजीबो-गरीब तरीके से हुई इस शादी को लेकर सभी अचरज में थे, किसी के भी कुछ समझ नहीं आ रहा था।
दरअसल, बारात के साथ जो शख्स दूल्हा बनकर गया था उससे दूल्हे की साली ने शादी की रस्म के दौरान पीएम का नाम पूछ लिया। लेकिन, दूल्हा प्रधानमंत्री तक का नाम नहीं जानता। जब इस बात की जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने दूल्हे को अपनाने से नकार दिया और दूल्हे के छोटे भाई यानि अपने देवर से शादी कर ली।
बताया जा रहा है कि, यूपी के गाजीपुर में सैदपुर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक की शादी करंडा थाना के एक गांव निवासी युवती से तय थी। शादी रीति रिवाज के साथ करायी गयी। इसी दौरान एक साली ने दुल्हे से देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया। दुल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया। जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के को हाफ माइंड बताने लगे।
लड़के के पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े लड़के को हाफ माइंड बताकर असलहे के दम पर छोटे लड़के से शादी करा ली। जबकि छोटे पुत्र की उम्र भी अभी कम है। जिसके बाद भी शादी को मान्यता देते हुए बहू को लेकर घर आ गए। इसके बाद बात जब बहू को ले जाने की आई तो इसको लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चलती रही। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया है।
इधर लड़की पक्ष की सूचना के बाद लड़के को थाने बुलाया गया लेकिन किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं देने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सैदपुर थाना प्रभारी का कहना हैकि लड़की पक्ष की शिकायत पर लड़के का थाने बुलाया गया था लेकिन बाद में दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर लौट गए। तहरीर नहीं मिली है।