ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पत्नी संग ट्रेन पकड़ने जा रहे हवलदार पर जानलेवा हमला, 4 गिरफ्तार Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार Bihar News: बिहार में अधिकारियों की मनमानी पर सवाल, इंजीनियरों ने DM को भेजा नोटिस Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां

भागलपुर के रंगरा पहुंचे VIP चीफ मुकेश सहनी, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

भागलपुर के रंगरा पहुंचे VIP चीफ मुकेश सहनी, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

29-Sep-2024 05:00 PM

By First Bihar

PATNA/BHAGALPUR: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को भागलपुर के रंगरा पहुंचे और स्टेशन पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को पार्टी द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने तत्काल वहां के एसडीओ और सीओ को फोन कर बाढ़ पीड़ितों को मदद देने की बात कही। 


मुकेश सहनी ने रंगरा पहुंचकर कहा कि यह सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित है जबकि पूरा इलाका बाढ़ के पानी से भरा है। यहां के लोग एक महीने से स्टेशन पर शरण लिए हुए हैं लेकिन मदद नहीं दी जा रही है। उन्होंने लोगों से पार्टी की तरफ से मदद देने का भरोसा दिया। 


वही बिहार में जमीन सर्वे पर वीआईपी प्रमुख ने कहा कि जमीन सर्वे की पॉलिसी सही है लेकिन इसमें रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए। भूमि को लेकर सभी विवादों का हल हो जाना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों पर लगाम लगाने की भी बात कही।


उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को संविधान से कोई मतलब नहीं है। सरकार गिराना, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना उनके कार्यप्रणाली का हिस्सा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जबरदस्ती जेल में बंद कर रखा गया था। वे जेल से बाहर भी आए है और इस्तीफा भी दिया है। उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि उन्हें कुर्सी से नही जनता से प्रेम है।