Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए... Bihar News: आजादी के बाद पहली बार बिहार के इस जिले में पहुंचेगी ट्रेन, तैयारी शुरू.. BIHAR CRIME : बिहार से शुरू होगी दो अमृत भारत ट्रेनें, टाइम टेबल जारी; वंदे भारत एक्सप्रेस Bihar Teacher News: बिहार शिक्षक बहाली में धांधली! अब हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, मुश्किलों में ACS! Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट.. Bihar News: राजगीर से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन, त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत BIHAR ELECTION : Bihar News: जन्म लेते ही प्रशांत किशोर ने नर्स की अंगूठी गायब कर दी थी! बक्सरवासियों ने BJP सांसद संजय जायसवाल को दी है यह जानकारी, क्या है मामला..... Nepal Political Crisis: नेपाल में आधी रात को पलटी सियासी बाजी, सुशीला कार्की बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री Patna High Court Chief Justice : पटना हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस पी. बी. बजंथरी की नियुक्ति की सिफारिश
25-Sep-2021 10:22 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में एक पिता को बेटी पर डर्टी कमेंट्स करने वालों का विरोध करना महंगा पड़ गया। लाठी डंडे से लैस होकर कुछ मनचलों ने लड़की के पिता, चाचा और अन्य की पिटाई कर दी। जिसमें चार लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जदिया थाना के नंदना पंचायत में जेसीबी साइफन पर जूट को पानी में डालने औऱ तैयार जूट को समेटने का काम कर रही लड़की पर पास से गुजर रहे कुछ लफंगों ने गंदे कमेंट किये जो बगल में काम कर रहे लड़की के पिता ने सुन ली। लड़की के पिता ने जब उन लफंगों को खड़ी खोटी सुनाते हुए थप्पड़ जड़ दी। जिसके बाद वहां से दुम दबाकर भागे लफंगों ने एक टोली बनाकर खेत में काम कर रहे लड़की के पिता, भाई और चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी।
जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिसके बाद सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अस्प्ताल लाया गया। जहां लड़की के चाचा और परसागढ़ी उत्तर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र मंडल की हालत नाजुक हो गयी। स्थिति गंभीर होता देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच दहशत का माहौल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।