BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड
04-Jan-2023 02:56 PM
By
JEHANABAD: अपने बेटे की हत्या की साजिश रहने वाले कुख्यात अपराधी सुनील टाईगर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गयी हुई थी। जहानाबाद कल्पा ओपी क्षेत्र के दर्शन बीघा गांव में वांछित अपराधी सुनील टाइगर को पकड़ने गई कल्पा ओपी की पुलिस टीम पर अपराधी सुनील टाइगर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों घायल जवानों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल जवानों का इलाज जारी है।
पुलिस की टीम ने वांछित अपराधी सुनील टाइगर को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे जहां घायल पुलिस जवानों का इलाज कराया गया। उन्होंने बताया कि काफी बहादुरी के साथ पुलिस के बाकी जवानों ने अपराधी सुनील टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुछ पुराने विवाद को लेकर वह अपने बेटे की हत्या करने की साजिश रच रहा था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी लेकिन अचानक उसने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें दो जवान घायल हो गये हैं। इसके बावजूद पुलिस की टीम पीछे नहीं हटी और काफी मशक्कत के बाद संजय टाइगर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।