नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार
11-Oct-2024 10:15 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: महानवमी के मौके पर मंदिर में माता रानी की पूजा करने गई महिला वार्ड सदस्य को एक बेलगाम पिकअप वैन ने रौंद दिया। घटना के बाद पिकअप वैन छोड़ ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को पास के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।
घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल शतियारा चौक के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस गाड़ी के मालिक की पहचान करने में जुटी है। मृतका की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव वार्ड 10 निवासी सनोज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई। मृतिका वार्ड नंबर 10 की वार्ड सदस्य थी। मृतका का मायके मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-1 कमला वार्ड-15 में है। वो सकलदेव राम की बेटी थी।
मृतका के परिजनों ने बताया कि अपने ससुराल शेखपुरा गांव से वो मंझौल दुर्गा मंदिर में पूजा करने आई हुई थी। दुर्गा मंदिर के पास ही सड़क पार करने के दौरान बेलगाम पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना से मृतका के मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका मीरा देवी दो बच्चों की मां थी। 7 वर्षीय बेटी स्मृति कुमारी और 4 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी जब मृतका की मां और बहन ने उसके पति सनोज को मोबाइल पर दी। तो वह उनसे बदतमीजी से बात करने लगा। कहने लगा कि मर जाने दो उसको मुझे कोई मतलब नहीं है। मृतका के परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत की खबर देते ही वो अपशब्द कहने लगा उसकी बातें सुनकर ऐसा लग रहा था कि वो नशे में था और नशे की हालत में अनाप-शनाप बातें कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।