Hindi News / news / बेगूसराय: दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा...

बेगूसराय: दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Jun 02, 2021, 12:46:13 PM

बेगूसराय:  दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

- फ़ोटो

BEGUSARAI: गढ़पुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मिट्टी से बने घर का दीवार अचानक गिर पड़ा और उसमें दबकर एक 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान भरत महतो के रुप में की गयी है। जो पेशे से किसान थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि भरत महतो घटना के वक्त घर में अकेले थे। घर में जब वे सोये हुए थे तभी अचानक मिट्टी से बना दीवार सहित घर गिर पड़ा जिससे दबक उनकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे को हटाया और भरत महतो को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


 इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना था कि तेज आंधी बारिश की वजह से मिट्टी का घर कमजोर हो गया था जिसके कारण ही यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।