Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश
04-Oct-2024 08:52 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान गोलीबारी की गयी जिसमें एक लड़की सहित 3 लोग गोली लगने से घायल हो गये। वहीं एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अहोक गांव की है।
गोली से घायल व्यक्ति की पहचान रामोतार यादव, सिकंदर यादव उर्फ शिको और मोहन यादव के बेटी के रूप में हुई है। इन तीनों को गोली लगी है। वहीं इस घटना में चाकू मारकर विजय यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय यादव और पंकज यादव के बीच किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दोनों के बीच विवाद होने के कारण दो पक्षों में गोलीबारी लाठी डंडे सहित चाकू से हमला कर दिया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।
हालांकि घटना का कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। आखिर किस वजह से दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और बात गोलीबारी तक पहुंच गयी इस पूरे मामले के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो अधेड़ और एक लड़की शामिल है। दोनों पक्ष दूर के रिश्तेदार हैं। फिलहाल घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।