Bihar News: बाढ़-सिंचाई के लिए बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, 11,500 करोड़ की मदद का ऐलान BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन
29-Sep-2024 02:36 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेगलाम हो गये हैं अब तो घर में घुसकर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला करोड़ गांव का है जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये।
गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया है। मौके से दो खोखा बरामद किया गया है। बेगूसराय के बेखौफ बदमाशों ने चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। घायल युवक करोड़ गांव के वार्ड- 16 निवासी मोहम्मद मुमताज बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि मुमताज अपने घर पर था उसी वक्त कुछ अपराधियों ने गोली चला दी।
गोली मुमताज को पेट में जा लगी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से दो खोखा एवं दो प्लेट बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायल का इलाज बेगूसराय सदस्य अस्पताल में चल रहा है।