Bihar News: सुबह-सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, घंटों चला ड्रामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम
05-Jul-2023 09:34 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में 4 मई 2006 को महेश्वर यादव के बेटे राकेश कुमार उर्फ फंटूश की एके 47 से गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस मामले में बेगूसराय कोर्ट ने आरोपी राज कुमार सिंह उर्फ बुधन सिंह के हत्या में दोष पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह ने सत्र वाद संख्या 319/ 2020 की सुनवाई करते हुए। इस मामले के आरोपित मटिहानी थाना के सीहमा निवासी राज कुमार सिंह उर्फ बुधन सिंह को हत्या में दोषी पाया। भारतीय दंड विधान की धारा 302/ 149 में दोषी को आजीवन कारावास एवं 25000 रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई।
वही भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी में दोषी पाकर 4 साल कारावास एवं 5000 रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई। आर्म्स एक्ट की धारा 27 में दोषी पाकर 3 साल कारावास एवं 5000 रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई। सभी धाराओं में दी गई सजा एक साथ चलेगी।
अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राम प्रकाश यादव ने कुल 7 गवाहों की गवाही कराई। आरोपित पर आरोप है कि 4 मई 2006 को शाम 5:15 बजे आरोपित अन्य आरोपित के साथ मिलकर एके 47 लेकर सीहमा माली टोला गए। जहां पर महेश्वर यादव का पुत्र राकेश कुमार उर्फ फंटूश क्रिकेट खेल से आउट होने के बाद नाश्ता कर रहा था। तभी आरोपित ने अन्य आरोपित के साथ मिलकर एके-47 से गोली चलायी।
फंटूश जान बचाने माली टोला बैठका की ओर भागा। लेकिन आरोपित ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एके 47 से राकेश उर्फ फंटूश को भून डाला। पेट और गर्दन में गोली लगने फंटूश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की प्राथमिकी मृतक के पिता महेश्वर यादव ने मटिहानी थाने में दर्ज करायी। जिसका कांड संख्या 33/06 है।