ब्रेकिंग न्यूज़

Patna news: बिहार के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पटना में ट्रैफिक चालान मामलों का निपटारा नहीं होने पर हंगामा Patna news: बिहार के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पटना में ट्रैफिक चालान मामलों का निपटारा नहीं होने पर हंगामा Nepali Students in India: नेपाल के छात्र भारत में क्या पढ़ते हैं? जानिए... उनके फेवरेट कोर्स Patna Crime News: पटना में प्लेटफार्म कोचिंग के संचालक अरेस्ट, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने दबोचा Patna Crime News: पटना में प्लेटफार्म कोचिंग के संचालक अरेस्ट, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने दबोचा BIHAR NEWS : करंट का कहर, 28 मवेशियों की दर्दनाक मौत, एनएच-31 जाम Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत vehicle Number Plate: गाड़ी मालिकों के लिए जरूरी खबर! अब पुराने नंबर प्लेट पर नहीं चलेगा बल, जानें... क्या है मामला Bihar SVU Raid: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड, 3.76 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

बारात में महिलाओं के बीच जबरन घुसकर डांस करने लगा नशेड़ी, युवक ने विरोध किया तो गोली मारकर कर दी हत्या

बारात में महिलाओं के बीच जबरन घुसकर डांस करने लगा नशेड़ी, युवक ने विरोध किया तो गोली मारकर कर दी हत्या

29-Nov-2023 04:08 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवर गंज इलाके में अपराधियों ने बारात में घुसकर प्रिंस सिन्हा नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि अभी तक एक भी अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 


मृतक की पहचान बेलवर गंज निवासी प्रिंस सिन्हा के रूप में हुई है जो बजरंग पुरी में किराये पर रहते थे। दो छोटे-छोटे बच्चों के पिता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक प्रिंस सिन्हा की मौसी भारती सिन्हा ने बताया कि 28 नवंबर को मंगलवार की रात  सिटी कोर्ट से बारात निकल रही थी महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थी। तभी कुछ अपराधी किस्म के लोग बारात में शामिल हो गये और डांस कर रही महिलाओं के बीच में घुस गये। यह सब वहां मौजूद प्रिंस सिन्हा देख रहा था। 


उन्होंने जब मनचलों को वहां से हटाने की कोशिश की तो हाथापाई करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही बाराती इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिर प्रिंस सिन्हा को पकड़कर बदमाश आगे ले गये और गोली मार दी। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गोली लगने से बुरी तरह घायल प्रिंस को एनएमसीएच ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


मृतक के चाचा अजय कुमार ने बताया कि बारात लग रही थी इस दौरान वे आतिशबाजी कर रहे थे तभी पता चला की बारात में झगड़ा हो गया है। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ बदमाश जबरन बारातियों के बीच घुसकर महिलाओं के साथ डांस कर रहा है। महिलाओं ने भी इसका विरोध किया लेकिन सभी शराब पिये हुए थे और निकलने का नाम नहीं ले रहे थे। तभी उनके भतीजे की नजर उन मनचलों पर गयी तो सभी को समझाने की कोशिश वे करने लगे। लेकिन मनचले समझने को तैयार नहीं थे सभी उल्टे मेरे भतीजे प्रिंस सिन्हा से उलझ गये और हाथापाई करने लगे। 


इस दौरान प्रिंस सिन्हा की पिटाई करने लगे यही नहीं पिस्टल निकालकर फायरिंग भी करने लगे। जिसके कारण अफरा-तफरी मच गयी और बच्चे- महिलाएं इधर उधर भागने लगी। बदमाशों ने प्रिंस सिन्हा को पकड़ लिया और आगे लेकर गोली मार दी। प्रिंस शादी शुदा था उसके दो छोटे-छोटे बच्चे है। एक बेटा तो बहुत छोटा है वो 3 साल का है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। लेकिन अभी तक एक भी बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।