ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा

बांका में जीजा-साली की संदिग्ध मौत, महीनों से चल रहा था अफेयर

बांका में जीजा-साली की संदिग्ध मौत, महीनों से चल रहा था अफेयर

09-Oct-2022 11:00 AM

By

BANKA : खबर बांका जिले की है, जहां जीजा-साली का एक साथ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की लाश आज यानी रविवार की सुबह बरामद की गई है। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। लोगों का ये भी कहना है कि दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। घटना अमरपुरा थाना इलाके के कुल्हारिया गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।




ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि रजौन थाना क्षेत्र के कठौन गांव के भवेश दास के बेटे 31 साल के देवानंद दास ने सात साल पहले कुल्हरिया गांव की सीमा देवी से शादी रचाई थी। शादी के बाद पति-पत्नी दिल्ली रहने लगे। कुछ महीने पहले सीमा की तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान देवानंद अपनी साली ममता को दिल्ली ले गया।




बाद में पति ने अपनी ही पत्नी को घर से भगा दिया और अपनी साली के साथ रहने लगा। इधर ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ साली को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। केस की तारीख पर कोर्ट में हाजिर होने के बाद जीजा-साली चार दिन पहले दिल्ली से भागलपुर आए। शुक्रवार की रात जिला और साली की तबीयत ख़राब हो गई, जिसक बाद उन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश देवानंद की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं, साली ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।