गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली
17-Jan-2023 05:08 PM
By First Bihar
DESK: एक शख्स को स्कूटी के पीछे घसीटने का वीडियो बेंगलुरु में सामने आया है। वहीं बिहार के गया में भी एक पालतू कुत्ते को बाइक में जंजीर से बांधकर एक किलोमीटर तक घसीटने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह दोनों मामला बेहद ही शर्मनाक है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपी पर कार्रवाई किये जाने की बात कह रहे हैं।
सबसे पहले हम बात बेंगलुरु की करते हैं जहां मगदी रोड में एक स्कूटी सवार ने ऐसा काम किया जिसकी हर तरफ निंदा हो रही है। शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटना इस युवक का वीडियो सामने आया है। बुरी तरह से घायल पीड़ित को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेस्ट बेंगलुरू डीसीपी ने बताया कि स्कूटी चला रहे युवक को गोविंदराज नगर पुलिस ने पकड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि पुलिस ने भी की है।
स्कूटी सवार युवक की पहचान नयनदहल्ली निवासी 25 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। पीड़ित की पहचान 71 वर्षीय कार चालक मुथप्पा के रूप में हुई है। साहिल पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही पीड़ित बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बेंगलुरु में जहां एक शख्स को स्कूटी से घसीटा गया वही बिहार के गया जिले में एक बेजुबान कुत्ते को बाइक से घसीटा गया। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बेजुबान कुत्ते का कसूर सिर्फ इतना था कि ठंड के कारण वह अपने मालिक के साथ मॉर्निंग वॉक पर नहीं गया। जिसके बाद सिरफिरे मालिक ने बाइक के पीछे जंजीर से कुत्ते को बांध दिया और एक किलोमीटर तक घसीटा। जिसके कारण कुत्ता खून से लथपथ हो गया। वह बूरी तरह से घायल हो गया।
कार सवार की नजर जब कुत्ते को घसीटते शख्स पर पड़ी तो उन्हे रुकवाया और पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो..तो बताया कि कुत्ते को घूमा रहे हैं। कुत्ते का मालिक गया के डेल्हा का रहने वाला है। उसकी करतूत पर जब एक कार सवार की नजर गयी जिसके बाद पालतू कुत्ते की जान बचायी जा सकी। कार सवार ने कुत्ते की मालिक की जमकर क्लास लगाई।
#WATCH बेंगलुरु के मगदी रोड पर एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटने का वीडियो सामने आया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2023
पीड़ित का इलाज चल रहा है। स्कूटर के चालक को पुलिस ने गोविंदराज नगर पुलिस स्टेशन से पकड़ा है: डीसीपी वेस्ट बेंगलुरु
(पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की) pic.twitter.com/Z7Um0HnS9h