Bihar News: राजस्व विभाग की जांच में खुलासा, जरूरतमंदों को नहीं दी गई जमीन Bihar News: दीघा-कोइलवर फोरलेन निर्माण में खर्च होंगे 5500 करोड़, इतने साल में पूरा होगा काम; मॉडल तय बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था
07-Nov-2022 02:05 PM
By
DESK: बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के आगरा में बंदरों के बढ़ती संख्या और उनके आतंक को रोकने के लिए आगरा नगर निगम ने इसको लेकर रणनीति तैयार की है। यहां करीब 10 हजार बंदरों की नसबंदी की जाएगी। इसके लिए निगम प्रशासन ने वन विभाग से अनुमति भी ले ली है। पहले चरण में ताजमहल के आसपास करीब पांच सौ बंदरों की नसबंदी की जाएगी। सरकार इसके लिए चार करोड़ रुपए खर्च करेगी।
इसके लिए ताजमहल के आसपास जल्द ही बंदरों को पकड़ने के अभियान चलाया जाएगा। बंदरों को पकड़ने के बाद उनकी नसबंदी की जाएगी। नगर निगम ने वन विभाग के साथ साथ वाइल्डलाइफ की टीम से भी संपर्क साधा है। नगर निगम के इस प्लान से जलद ही ताजमहल के पास से बंदरों के आतंक को खत्म हो जाएगा। ताजमहल के पास बंदरों का आतंक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ है।
बता दें कि ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों को बंदर लगातार अपना शिकार बना रहे हैं। यहां के बंद इतने खूंखार हो चुके हैं कि पिछले 6 महीने के भीतर दर्जनों लोगों को काट कर घायल कर चुके हैं। बंदरों के आतंक के कारण यहां आने वाले पर्यटक भयभीत रहते हैं। जिसका सीधा असर ताजमहल पर पड़ रहा है। ताजमहल को बंदरों के आतंक से मुक्त करने के लिए अभियान चलाकर 10 हजार बंदरों को पकड़ा जाएगा और उनकी नसबंदी की जाएगी।