Hindi News / news / पटना: बालू लदी नाव बीच गंगा में डूबी, नाव पर 11 लोग सवार...

पटना: बालू लदी नाव बीच गंगा में डूबी, नाव पर 11 लोग सवार थे, NDRF ने बचाई 10 लोगों की जान, एक अब भी लापता

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jun 04, 2021, 3:42:14 PM

पटना: बालू लदी नाव बीच गंगा में डूबी, नाव पर 11 लोग सवार थे, NDRF ने बचाई 10 लोगों की जान, एक अब भी लापता

- फ़ोटो

PATNACITY : पटना के आलमगंज स्थित गायघाट में बालू लदी एक नाव गंगा नदी में डूब गयी। इस दौरान नाव सवार 11 लोग नदी की तेज धार के साथ बहने लगे। तभी कुछ लोगों की नजर उनपर गई। जिसके बाद घटनास्थल के पास ही एनडीआरएफ की टीम मौजूद थी जिसे लोगों ने इस बात की जानकारी दी और तत्काल लोगों को बचाने की कोशिश की गयी। और इस दौरान दस लोगों को नदी में डूबने से बचा लिया गया। हालांकि एक युवक अब भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। 



बताया जाता है कि एक नाव हाजीपुर के तरफ से बालू लेकर दीदारगंज के तरफ जा रही थी। तभी पटना सिटी के गाय घाट स्थित महात्मा गांधी सेतू पुल के 43 नंबर पाया के पास बालू लदा नाव गंगा नदी के तेज धार में अनियंत्रित होकर पलट गया। नाव पर सवार 11 लोग सवार थे जो पानी के तेज धार में बहने लगे। नाव पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर गंगा नदी में डूब रहे 10 लोगों को बचा लिया। लेकिन एक व्यक्ति गंगा की लहरों में समा गया। लापता एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है।