ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित Bihar News: बिहार में यहाँ फोरलेन सड़क के लिए नए सिरे से जमीन अधिग्रहण, लंबे समय से रुका काम जल्द होगा पूरा SCERT : SCERT ने बदला बिहार स्कूल परीक्षा कार्यक्रम, सातवीं-आठवीं की गणित और सोशल साइंस परीक्षा स्थगित Bihar News: बिहार में 4 महत्वपूर्ण ट्रेनों का आरा तक हुआ विस्तार, यात्रियों को बड़ी राहत..

बालू उठाव को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

बालू उठाव को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

06-Jul-2021 07:52 PM

By Shushil

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां बालू उठाव को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गोलाहू गांव की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नदी से बालू उठाव को लेकर रुदल यादव और विभिषण यादव के बीच गोलीबारी हुई। वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में दर्जनों राउंड गोलियां दागी गयी। गोलीबारी की इस घटना में सोनी यादव घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है। 


स्थानीय लोगों की माने तो इलाके में कई महीनों से बालू का अवैध खनन जारी है। जिसे लेकर अक्सरहां वर्चस्व की लड़ाई देखी जा रही है। इसे लेकर बालू घाटों पर कई बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिसके कारण अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। इस धंधे में जुड़े लोग अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। जिसे लेकर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती है। इससे सरकार को भी लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।