ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर से बुलाकर व्यवसायी को मारी गोली Bihar Mausam Update: बिहार के इन तीन जिलों में दोपहर 1.45 बजे तक आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेक्शन वायर से निकली तेज चिंगारी, यात्रियों में मचा हड़कंप; दो घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन Bihar police news: पहले थाने में महिला की नहीं सुनी गई बात, फिर दर्ज की गई गलत लोगों पर FIR! अब थानेदार पर जुर्माने की सिफारिश Panchayat Sachiv: जानता है विनोद, बिहार में कैसे बनते हैं पंचायत सचिव? यहाँ देखो सैलरी, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी Neeraj Kumar letter to lalu yadav: जदयू प्रवक्ता नीरज ने लिखा लालू यादव को 'गुनाहनामा', राजद शासन में दलितों के साथ हुए अन्याय गिनाए Road Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर मौत का तांडव, 3 की मौत, कई घायल Mahagathbandhan CM face: क्या तेजस्वी बनेंगे महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट? आज की मीटिंग पर टिकी निगाहें! Bihar News: एक ऐसा जिला जहां पेड़-पौधों पर रखे गए हैं 20 से अधिक गाँव के नाम, लिस्ट देख आप भी कहेंगे "वाह, ये हुई न बात" NEET UG 2025: NEET Exam में गलती पड़ सकती है भारी, जानिए क्या न करें

बहन के पति से मजाक करना पड़ गया महंगा, शक्की पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

बहन के पति से मजाक करना पड़ गया महंगा, शक्की पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

23-Aug-2021 06:44 PM

By

NALANDA: बहन के पति से हंसी मजाक करता देख आगबबूला हुए पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने दामाद के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव की है। जहां एक शक्की पति ने पत्नी को इसलिए मार डाला क्यों की वह अपने बहनोई के साथ मोबाइल पर हंसी मजाक कर रही थी। यह देख वह आगबबूला हो गया और हत्या की इस वारदात को अंजाम दे दिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीया वर्षा देवी के रूप में हुई है जो धनराज पासवान की पत्नी थी। घटना के बाद आरोपी धनराज पासवान मौके से फरार हो गया है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


मानपुर थाना क्षेत्र के तिउरी गांव निवासी माणिकचंद पासवान जो मृतका के पिता हैं उन्होंने बताया कि 2019 में उनकी बेटी वर्षा देवी की शादी धनराज पासवान के साथ हुई थी। रविवार को रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने के लिए उनकी बेटी वर्षा अपने पति और चार माह की बच्ची के साथ मायके आई हुई थी। राखी बांधने के बाद वह अपने बहनोई से फोन पर बात कर रही थी इस दौरान हंसी मजाक भी दोनों के बीच हुई थी। जिसे देख उनका दामाद आपे से बाहर हो गया और तुरंत बेटी को विदा करने की बात कहने लगा। 


मृतका के पिता ने बताया कि हमने लाख समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद्द के सामने मामने को तैयार नहीं हुआ। विदा करने से मना करने पर वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। जिसे सुनकर उनकी बेटी ससुराल जाने के लिए तैयार हो गयी। जिसके बाद दोनों को विदा किया गया। लेकिन अगले दिन सोमवार को बेटी के ससुराल के लोगों ने फोन पर यह बताया कि उनकी बेटी घर छोड़कर कहीं चली गयी है।


 सूचना पर बेटी के ससुराल पहुंचने पर पाया कि घर में चार माह की बच्ची को छोड़कर घर से सभी लोग गायब हैं। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की इसी दौरान शव को बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।