ब्रेकिंग न्यूज़

मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल CISCE ISC ICSE Board Result 2025: ​ 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह से करें चेक Mob Lynching: “पाकिस्तान जिंदाबाद” बोलने पर युवक की हत्या, 15 गिरफ्तार घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, गाली-गलौज और धमकी के बाद FIR दर्ज Bihar News: बिहार के इस जिले में खुदाई के दौरान मिली अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति, दर्शन के लिए जमा हुई लोगों की भीड़ चारधाम यात्रा 2025: पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 6000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल की तैनाती राज्य में ‘स्वच्छ बिहार’ पोर्टल लॉन्च, स्वच्छता और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम Czech Princess's Lost Ring: राजकुमारी की 22 लाख की अंगूठी खोई तो 2 दिन में ढूंढ कर निकाला, ठुकराए इनाम के 5 लाख रुपए

बड़ी खबर: शादी समारोह में चली गोली, महिला की मौत, 3 घायल

बड़ी खबर: शादी समारोह में चली गोली, महिला की मौत, 3 घायल

16-Jun-2022 09:23 AM

By

ARARIA: बड़ी खबर बिहार के अररिया से आ रही है, जहां शादी समारोह में गोली चलने के दौरान चार लोग को गोली लग गई है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिला और एक शख्स घायल है। घटना बीती रात नरपतगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मृतक के परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई है। 


आपको बता दें कि अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव में शादी समारोह चल रहा था। बीती रात इस शादी में गोलीबारी की गई। इस घटना में चार लोग को गोली लग गई, जिसमें एक महिला की जान चली गई। वहीं, दो महिला और एक शख्स घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से शादी-विवाह का मौसम मातम में तब्दील हो गई है।