Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
25-Jun-2023 03:25 PM
By First Bihar
DESK : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर वो अपना सूद- बुद खो देते हैं। प्यार में पड़े लोग यह भी ख्याल नहीं रख पाते हैं कि उनको इश्क हुआ किसके साथ है। लेकिन, मामला तब बदल जाता है जब दो लोगों के इश्क की वजह से तीसरे की जान पर बन जाती है। अब ऐसा ही मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक युवक अपनी भाभी की प्यार में इस कदर पागल हो गया कि शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल, झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। यहा रहने वाले संजीव रायकवार अपनी पत्नी रेखा रायकवार और 5 बच्चों के साथ रहता था। रेखा और उसके पति पति संजीव के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि संजीव के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। जब इसकी जानकारी संजीव की पत्नी रेखा को हुई तो रेखा ने विरोध किया। जसिके बाद इसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा हो जाता था।
इसके बाद अब आज संजीव घर पर आया तो उसने चिकन बनवाया। इसके बाद वह अपनी भाभी से मिलने चला गया। जब ये बात रेखा को पता चली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। काफी देर बाद रेखा और उसका पति संजीव दोनों घर आ गए और घर पर भी झगड़ा हुआ। इसके बाद नाराज रेखा अपने कमरे में चली गई। इसी बीच संजीव ने चिकन में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब रेखा ने चिकन खाया तो वह कुछ ही देर में बेसुध सो गई. इसके बाद रेखा के पति संजीव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद संजीव मौके से भाग गया।
इधर, जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने गंभीर रूप से घायल रेखा को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी संजीव की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।