Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
04-Nov-2022 10:49 AM
By
NEW DELHI : काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार आज यानि शुक्रवार की शाम चुनाव आयोग के तरफ से दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है। इसको लेकर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के तरफ से आज शाम चार बजे कश्मीरी गेट स्थित राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई है। जिसके बाद लगभग यह तय माना जा रहा है कि चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है, जिसमें दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में दिल्ली नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं।
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आयोग के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य चुनाव आयोग इस बार नगर निगम का चुनाव आठ दिसंबर से पहले करवाए जाने की पूरी तैयारी चल रही रही है। इसको लेकर आज आधिकारिक घोषणा की जा सकती है और आज ही से चुनाव आचार संहिता भी लगाई जा सकती है। दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर के सभी जोन के सहायक आयुक्त जोन में चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग के उप निदेशक मेन पावर के लिए सब-नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
बता दें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में एकीकृत होने के बाद 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 50 प्रतिसत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।