Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज
02-Apr-2024 11:10 AM
By First Bihar
MUNGER: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्त करने के लिए उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करना शुरू कर दिया है। इस बार बिहार के कई बाहुबली भी चुनावी बैतरणी पार करने की कोशिश में लगे हैं। मुंगेर सीट पर अशोक महतो की पत्नी अनिता की सीधा टक्कर जेडीयू के ललन सिंह से है।
दरअसल, मुंगेर लोकसभा सीट के इंडिया गठबंधन ने आरजेडी से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनिता को अपना उम्मीदवार बनाया है। नवादा में जेल ब्रेक कांड और कई अन्य मामलों में जेल से सजा काटकर बाहर आए कुख्यात अशोक महतो ने अपनी नई नवेली पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है और उन्हें जीताने में अपना पूरा जोर लगा दिया है।
लालू के कहने पर 60 वर्षीय कुख्यात अशोक महतो ने पिछले दिनों लखीसराय की रहने वाली कुमारी अनिता से मंदिर में जाकर शादी रचा ली थी। शादी करने के बाद अशोक महतो पत्नी के साथ लालू के दरबार में पहुंचा था और आशीर्वाद मांगा था। इसके बाद लालू प्रसाद ने घर बुलाकर कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी को पार्टी का सिंबल सौंप दिया था।
पार्टी का सिंबल मिलने के बाद कुख्यात अशोक महतो पत्नी के साथ मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में घूम रहे हैं और लोगों के पास जा जाकर 19 अप्रैल को पत्नी के नामांकन में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। अशोक महतो लागाचार लोगों से मिल रहे हैं उत्नी को जीताने की अपील कर रहे हैं। पत्नी के सहारे अपनी दागदार छवि को ठीक करने के लिए अशोक महतो ने पूरा जोर लगा दिया है।
मुंगेर लोकसभा के राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने कहा कि जिले के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और वे बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच आए हैं। वहीं अशोक महतो ने कहा कि जनता की मांग को लेकर लड़े थे और उसका गी नतीज़ा है कि 17 सालों के बाद जेल से लौटने के बावजूद जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।