ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया

ब्याह रचाने के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ लालू का आशीर्वाद लेने पहुंचे कुख्यात अशोक महतो, टिकट के लिए 62 की उम्र में खरमास में रचाई है शादी

ब्याह रचाने के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ लालू का आशीर्वाद लेने पहुंचे कुख्यात अशोक महतो, टिकट के लिए 62 की उम्र में खरमास में रचाई है शादी

20-Mar-2024 12:38 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: 62 साल की उम्र में शादी रचाने के बाद कुख्यात अशोक महतो बुधवार को अपनी पत्नी अनिता देवी के साथ राबड़ी आवास पहुंचे। राबड़ी आवास में उन्होंने नई नवेली पत्नी के साथ लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद अशोक महतो ने कहा कि लालू प्रसाद ने उन्हें दीर्घायू होने का आशीर्वाद दिया है जबकि चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साध ली।


लालू से आशीर्वाद लेने के बाद कुख्यात अशोक महतो से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं बोलेंगे बाद में बात करेंगे। क्या चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर अशोक महतो ने कहा कि दीर्धायू होने का आशीर्वाद लालू प्रसाद की तरफ से मिला है। वहीं चुनाव लड़ने के सवाल पर अशोक महतो ने कहा कि जनता का आशीर्वाद रहेगा तो जरूर चुनाव लड़ेंगे।


दरअसल, बिहार के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल में शुमार अशोक महतो ने लोकसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली  है। अशोक महतो नवादा जेल ब्रेक कांड समेत कई संगीन मामलों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। पिछले साल जेल से रिहा होने के बाद अब अशोक महतो राजनीति में उतरने का मन बना लिया है। मुंगेर सीट से आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में शादी रचाई है।


सजायाफ्ता होने के कारण अशोक महतो चुनाव नहीं लड़ सकते ऐसे में उन्होंने लालू के कहने पर ही मंगलवार को करौटा मंदिर में शादी रचाई थी। शादी रचाने के बाद अशोक महतो नई नवेली पत्नी के साथ लालू का आशीर्वाद लेने राबड़ी आवास पहुंचे थे। दोनों पति-पत्नी ने लालू फैमिली से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी आरजेडी के टिकट पर मुंगेर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।