1st Bihar Published by: Updated Jun 05, 2021, 10:31:05 AM
- फ़ोटो
ARWAL: बड़ी खबर अरवल से आ रही है जहां सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए तीनों बाइक से जा रहे थे तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। तीनों युवक भोजपुर के बिलाउर गांव के रहने वाले थे। घटना महंदिया के बेलसार गांव के पास हुई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।