Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
27-Mar-2024 03:11 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। मिली जानकारी के अनुसार उनका शुगर लेवल लगातार घट बढ़ रहा है। इस तरह शुगर लेवल घटने बढ़ने को डॉक्टर भी खतरनाक मान रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। केजरीवाल से जेल में मुलाकात के बाद पत्नी ने यह जानकारी दी।
बता दें कि केजरीवाल को डायबिटीज है। 10 दिनों के रिमांड पर अभी वो ईडी की कसटडी में हैं। आज उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। शुगर लेवल 46 तक गिर गया। शुगर लेवल गिरने से पत्नी भी परेशान हैं। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मंगलवार की शाम पति से मिलने जेल गई थी। जिसके बाद एक वीडियो जारी कर सुनीता ने बताया कि उनके पति शुगर के मरीज हैं उनका शुगर लेवल ठीक नहीं है। कभी सुगर लेवल बढ़ता है तो कभी
अचानक ज्यादा गिर जाता है। वे एक सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं। सुनीता ने लोगों से कहा कि उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना आप लोग भी करें। मेरे पति अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन आत्मा आप सबके बीच है। बता दें केजरीवाल की याचिका पर 20 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इसे गैर कानूनी बताते हुए उन्होंने ईडी की हिरासत से तुरंत रिहाई की मांग की। लेकिन दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अभी केजरीवाल 10 दिनों के रिमांड पर ईडी की कसटडी में हैं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई। जेल में पति से मुलाकात के बाद उनकी पत्नी ने भी यह जानकारी साक्षा की थी।