Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Bihar Crime News: हत्याकांड में फरार मुखिया पति के घर की कुर्की, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस Job Fraud: नौकरी का झासा देकर बेरोजगार युवाओं से फर्जी कंपनी ने की ठगी, पुलिस ने गिरोह को दबोचा PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर
22-Mar-2024 10:08 AM
By First Bihar
DELHI : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसके बाद ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल के परिवार से संपर्क किया है।
राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी आगे की कानूनी सहायता की पेशकश करने के लिए कल केजरीवाल या फिर उनके परिवार से मिलने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि "एक डरा हुआ तानाशाह मरा हुआ लोकतंत्र चाहता है।"
मालूम हो कि, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके परिवार से मुलाकात की थी। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से कांग्रेस नेता ने मुलाकात करके उन्हें साहस दिया था। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई थी। दरअसल, उसी वक्त कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड से होकर गुजर रही थी। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने "एक्स" पर पोस्ट किया, "डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।" उन्होंने दावा किया, "मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट ‘फ्रीज’ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है।" उन्होंने कहा कि ' इंडिया' गठबंधन इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।
ईडी ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें यहां अपने कार्यालय ले गई। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के बीच, केजरीवाल (55) की गिरफ्तारी पर आप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।