Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार Bihar Job: बिहार के इस जिले में सीधी बहाली, बस एक कागज जरुरी Train News: रेलवे ने वेटिंग लिस्ट के समय में किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चार्ट 24 घंटे पहले होगा तैयार Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद Bihar News: वर्षों का इंतजार ख़त्म, 13.69 करोड़ की लागत से बिहार के इस शहर में नई फोरलेन सड़क का निर्माण Bihar Litchi: प्रदेश में 50% घटी लीची की पैदावार, छिन जाएगा सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा? Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, पार्टी ने की खास तैयारियां Bihar Weather: राज्य को भीषण गर्मी से राहत जल्द, IMD का अलर्ट जारी गयाजी में 21 से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन, देश भर से श्रद्धालुओं का होगा आगमन VIDEO VIRAL: बाप बड़ा ना भईया सबसे बड़ा रूपया: पैसों को लेकर छपरा में जमकर मारपीट, महिला और बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा
25-Sep-2024 05:37 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने इस बार फिर बड़ा बयान दिया है। अपने ही सांसद और विधायक पर हमला बोलते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि मोदी और नीतीस के नाम पर चुनाव जीत जाते हैं लेकिन उसके बाद इन लोगों का दर्शन दुर्लभ हो जाता है।
भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल को लेकर कहा कि चुनाव जीतने के बाद वो जनता के बीच नहीं जाते हैं। यू कहें की कही नहीं जाते है। यह उनकी बीमारी है। अपना काम बनता भांड़ में जाए जनता की तर्ज पर काम करते हैं। इनको ना तो जनता से मतलब होता है और ना ही उनकी समस्या से कोई बास्ता रहता है। 5 साल तक जनता ढोल पीटते रहे इनको कोई फ़र्क़ नहीं पड़ने वाला है। जब फिर चुनाव का समय आएगा तब सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा।
चुनाव जीतने के बाद फिर 5 साल दर्शन नहीं देगा। वो विधानसभा का भी चुनाव लड़ते थे तब भी कहीं नहीं जाते थे। एक बार बैरिया में गए थे ईंट पत्थर बरस गया था। बस वहां से भागे वो उसके बाद हम सांसद से माफी मंगवाये थे। गोपाल मंडल ने कहा कि हम सामाजिक आदमी हैं। हमको कुछ पता चलता है तुरंत दौड़ पड़ते हैं। लेकिन सांसद नहीं पँहुचते हैं। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के प्रति लोगों में आक्रोश है। विधायक शैलेंद्र के पास ही सिर्फ कलम है क्या या हम लोग मूर्ख है।
हम ग्रेजुएट किये हैं वो इस बार कलम में ही चला जायेगा कलम का ही बन जायेगा। वो बैकवर्ड फॉरवर्ड की राजनीति करता है। चुनाव जीतने के बाद ये लोग गायब हो जाता है। पांच साल बीत जाने के बाद फिर नीतीश और मोदी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा। कुर्सी मिलने के बाद वो जनता को भूल जाता है। वोट मांगने जाएगा तब जनता जवाब पूछेगी कि इतने दिन से कहा थे। पिछली बार हम ही चुनाव जीताएं थे।
भागलपुर में नहीं थम रहा NDA में सिर फुटव्वल, बोले विधायक गोपाल मंडल, भांड़ में जाए जनता MP-MLA को नहीं है उसको कोई मतलब#Bihar #Biharnews #Bhagalpur #Gopal_mandal pic.twitter.com/GZ8WE1K7lS
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 25, 2024