Hindi News / news / अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में बाइक सवार और उनके बेटे की...

अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में बाइक सवार और उनके बेटे की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: RANJAN Updated May 27, 2021, 10:07:18 AM

अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में बाइक सवार और उनके बेटे की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

- फ़ोटो

ROHTAS: बड़ी खबर रोहतास के बिक्रमगंज से आ रही है। जहां एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय संजय चौहान और उनके 3 साल के बेटे रिक्की की मौत हो गयी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को आनन-फानन में निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

 

बिक्रमगंज के दिनारा स्थित भागीरथा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से एक बाइक जा टकराई। इस हादसे में दो की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय संजय चौहान और उनके बेटे 3 वर्षीय रिक्की कुमार के रूप में हुई है। वही इस हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। 


बताया जाता है कि बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रहने वाले संजय चौहान पत्नी और बच्चे को लेकर बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी वे हादसे के शिकार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दिनारा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। जबकि महिला को निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।