ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई
30-Dec-2024 05:05 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। पहले फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली और फिर चार साल तक लिव इन में रहने के बाद प्रेमी गर्लफ्रेंड को झांसा देकर फरार हो गया। प्रेमी की शादी की तैयारी की भनक लगते ही प्रेमिका हैदराबाद से बिहार के मधुबनी पहुंच गई।
दरअसल, पूरा मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा गांव की है। गांव से निकलकर युवक शहर में नौकरी करने पहुंचा, जहां फेसबुक के जरिये एक युवती से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती भी हुई। जिसका लड़के ने गर्भपात करवा दिया। लड़की के मां-बाप, बहन सभी को युवक ने लड़की के साथ शादी करने का भरोसा दिया लेकिन चोरी छिपे लड़की को चकमा देकर शहर से अपने गांव लौट आया।
पीड़ित लड़की ने बताया कि वह स्टेशन पर रहकर लड़के के गांव घर का पता करते हुए बेनीपट्टी पहुंची है। जहां उसने थाने में आवेदन देकर अपनी आपबीती बताई है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना में आवेदन देने के बाद लड़की डीएसपी से भी मिलने पहुंची। पीड़ित लड़की ने बताया कि बेनीपट्टी प्रखंड के समदा गांव के परमेश्वर यादव का पुत्र फूल बाबू यादव हैदराबाद में नौकरी करता था। लड़की बंगाल की रहने वाली है और वह भी हैदराबाद में नौकरी करती थी।
इसी दौरान दोनों का फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती हुई जिसका अबोर्शन करवा दिया गया। लड़का अक्सर लड़की के परिवार वालों से मिलता रहा था और शादी करने का वादा करता था। इस बात की जानकारी लड़के के परिजनों को भी थी लेकिन हाल में ही 10 दिसम्बर को लड़की को जानकारी मिली कि उसका प्रेमी फुल बाबू यादव उसे धोखा देकर गांव में शादी रचाने वाला है।
ऐसे में वह ट्रेन पकड कर मधुबनी आ गई। लड़के के घर का पता कि तो बेनीपट्टी पहुंची। लड़की का कहना है कि वह बेनीपट्टी में है इसकी जानकारी लड़के और उसकी दोस्तों को हो चुकी है। ऐसे में फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लड़की ने बताया कि उसने बेनीपट्टी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव