Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
04-Apr-2024 01:09 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई में एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच से पाकिस्तान को एकबार फिर चेतावनी दे डाली। कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। आज का भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत बन चुका है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर लोगों की क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। उन्होंने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस के राज में छोटे-छोटे देश, जो आज आंटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हमपर हमला कर के चले जाते थे। तब की कांग्रेस सरकार दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है और आज का भारत घर में घुसकर मारता है।
उन्होंने कहा कि भारत वह पहले वाला भारत नहीं रहा बल्कि आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और भारत की हैसियत दुनिया में कैसे बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां हमारा चंद्रयान और तिरंगा पहुंच चुका है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब जी-20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। उन्होंने कहा कि यह मोदी ने नहीं किया है बल्कि देश की जनता ने किया है। आपके एक वोट की वह ताकत थी, जिसके कारण यह सब संभव हुआ है। इस सफलता का हकदार अगर कोई है तो वह देश की जनता है। आज देश कैसे बदल रहा है, बिहार इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है इसका उदाहरण जमुई में भी देखा जा सकता है।