Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar Crime News: बिहार में पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शक के घेरे में छोटा भाई Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश
07-Nov-2024 07:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का आज सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। पटना के गुलबी घाट पर शारदा सिन्हा का अंतिम क्रिया-कर्म किया जाएगा।
दरअसल, शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बीते बुधवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जब शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार सरकार के कई मंत्री पुष्पांजलि अर्पित करने आवास पर पहुंचे हुए थे।
मालुम हो कि मंगलवार की रात को 9 बजकर 20 मिनट पर लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया था. शारदा सिन्हा करीब 15 दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं. शारदा सिन्हा एक विशेष बीमारी से काफी लंबे समय से जूझ रही थीं. शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनते ही करोड़ों लोग शोकाकुल हो गए।
शारदा सिन्हा को छठ व वैवाहिक व लोकगीतों के लिए जाना जाता है। शारदा सिन्हा ने कई छठ गीत गाए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। शारदा सिन्हा अपने जीवन के आखिरी समय में भी एक छठ का गाना रिलीज किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बताते चलें कि शारदा सिन्हा के पति का भी हाल ही में निधन हुआ था।शारदा सिन्हा को पद्मश्री, पद्मभूषण और बिहार की स्वर कोकिला जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।