ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Bihar News: बिहार में इस राज्य से जमकर हो रही AK-47 की तस्करी, इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड Patna News: पटना में सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Patna News: पटना में सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम BrahMos: चीन के दुश्मन को ब्रह्मोस की अंतिम खेप देगा भारत, वियतनाम के साथ भी ₹6000 करोड़ का सौदा अंतिम चरण में

आज CM नीतीश के गृह जिले में तेजस्वी भरेंगे हुंकार,RJD नेताओं का दावा - जन विश्वास यात्रा में होगी लाखों लोगों की भीड़

आज CM नीतीश के गृह जिले में तेजस्वी भरेंगे हुंकार,RJD नेताओं का दावा - जन विश्वास यात्रा में होगी लाखों लोगों की भीड़

24-Feb-2024 09:51 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद तेजस्वी यादव 'जन विश्वास यात्रा' की पर हैं। ऐसे में आज उनकी यह यात्रा काफी ख़ास होने वाला है। इसकी वजह है कि आज तेजस्वी की यह यात्रा नालंदा में होने वाली है। यानी की आज तेजस्वी सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में हुंकार भरेंगे और जनता के बीच जाकर यह बताएंगे कि 17 महीनों के कार्यकाल में उन्होंने क्या कुछ किया है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव की आज  'जन विश्वास यात्रा'की शुरुआत गया से होने वाली है। तेजस्वी यहां एक जनसंवाद को संबोधित कर वहां से नवादा के लिए निकल जाएंगे। तेजस्वी नवादा के आईटीआई मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।  महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता भी यात्रा में शामिल होंगे। 


इसके बाद तेजस्वी सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जाएंगे। यहां एकंगरसराय हाई स्कूल में वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी अक्सर अपनी सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए उन्हें थका हुआ सीएम बता रहे हैं। सीएम के गृह क्षेत्र में तेजस्वी के भाषण पर सबकी नजर रहेगी।


तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा का शनिवार को पांचवां दिन है। आरजेडी के तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह साढ़े 10 बजे उनकी गया के गांधी मैदान में जनसभा होगी। यहां से वे दोपहर में नवादा पहुंचेंगे और आईटीआई मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका दोपहर में साढ़े तीन बजे नालंदा जिले के एकांगरसराय स्थित हाई स्कूल मैदान में रैली का कार्यक्रम है। यहां से वह जहानाबाद पहुंचेंगे, जहां गांधी मैदान में शाम 5.30 बजे जनसभा होगी।


आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले तेजस्वी यादव बिहार की यात्रा पर निकले हैं। नीतीश के महागठबंधन से अलग होने के बाद उनका जनता के बीच यह पहला दौरा है। इस दौरान वे 17 महीने की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जा रहे हैं। तेजस्वी का दावा है कि आरजेडी के दबाव में ही नीतीश ने इतना काम किया था। उन्हीं के चलते राज्य में पांच लाख लोगों को नौकरियां दी गईं।