ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति: मुजफ्फरपुर टेक्सटाइल पार्क में हाई स्पिरिट कमर्शियल वेंचर्स का उद्घाटन उधर पति दुबई गया इधर सास और ननद को खिला दिया नींद की गोली, आशिक को घर पर बुलाकर रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बहू Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने पर कांग्रेस का विवादित बयान, यह तो मरे हुए लोगों को दिया जाता है, BJP बोली..पहले अपनी पार्टी का इतिहास जान लें

आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने पर कांग्रेस का विवादित बयान, यह तो मरे हुए लोगों को दिया जाता है,  BJP बोली..पहले अपनी पार्टी का इतिहास जान लें

05-Feb-2024 02:40 PM

By First Bihar

DESK: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने पर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विवादित बयान दिया है कहा है कि भारत रत्न तो मरे हुए लोगों को दिया जाता है, लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न क्यों दिया जा रहा है? वो तो अभी जीवित हैं।


उन्होंने आगे कहा कि अगर इनको इतना ही राममंदिर का था तो आडवाणी जी को साथ लेकर जाते जिन्होंने राम मंदिर के लिए रथ यात्रा शुरू की थी। लेकिन इनको भारत रत्न देने की घोषणा कर दी। भारत रत्न को मरे हुए को दिया जाता है। 


राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के विवादित बयान के बाद बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रंधावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं उनको ऐसा बोलने से पहले अपनी पार्टी का इतिहास जान लेना चाहिए। 


उनको यह नहीं मालूम की पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी को भी जिंदा रहते भारत रत्न दिया गया था। स्वर कोकिला लका मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर को भी जीवित रहते भारत रत्न दिया गया था। सीपी जोशी ने रंधावा से कहा कि बिना सोचे समझे इस तरह का बयान ना दें पहले अपनी पार्टी का इतिहास जान लें।