ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नहर में नहाने गए 5 दोस्त तेज धार में बहे, 3 की बची जान; 2 लापता Bihar News: सड़क हादसे में रोज मर रहे 21 लोग, बिहार के इस जिले में सबसे अधिक मौत Bihar News: पटना में अब कचरे से बनेगी बिजली, परियोजना पर खर्च होंगे ₹500 करोड़ Bihar Crime News: लूट का विरोध करना राहगीर को पड़ा भारी, बदमाशों ने मारी गोली Bihar News: लालू यादव की जमीन पर बनेंगे भूमिहीनों के घर? JDU के ऐलान से मची हलचल Bihar Crime News: गोलीबारी में 2 महिलाएं घायल, पुलिस ने शुरू की छापेमारी Bihar News: वज्रपात ने ली 4 लोगों की जान, आज इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट Bihar News: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच, बड़े गड़बड़-घोटाले के बाद जारी किया गया आदेश 60 साल के जीजा संग फरार हुई 35 साल की साली, परेशान पति ने रख दिया 10 हजार का इनाम वैशाली में पारिवारिक रंजिश का खौफनाक अंजाम, चचेरे भाई ने युवक को मारी गोली

5 दिनों बाद कुएं से मिला अपहृत युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

5 दिनों बाद कुएं से मिला अपहृत युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

11-Mar-2021 02:40 PM

By Pranay Raj


NALANDA: 5 दिनों से गायब युवक का शव कुएं से मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल में आग की तरह फैली इस खबर से घटनास्थल पर लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। दरअसल अचानक युवक के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसकी निशानदेवी पर पहुंची पुलिस ने पचेतन गांव स्थित कुएं से शव को बरामद किया। डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि 3 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  

नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव से अपहृत युवक का शव 5 दिन बाद पचेतन गांव के एक कुएं से मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि बीते 6 मार्च को 25 वर्षीय मधु यादव को पड़ोस के ही एक युवक ने भोज पर बुलाया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका तब परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताते हुए परिजनों 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसकी निशानदेही पर शव को कुएं से बरामद किया गया। कुएं से शव मिलने से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। सोयवा पुल के पास मुख्य सड़क को जाम कर घंटों बवाल काटा तो वही आक्रोशित लोगों ने इसे लेकर अस्थावां थाने का भी घेराव कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।