Hindi News / news / 2 जून से खुल सकता है सचिवालय, लॉकडाउन बढ़ाने के पहले मिला बड़ा...

2 जून से खुल सकता है सचिवालय, लॉकडाउन बढ़ाने के पहले मिला बड़ा संकेत

1st Bihar Published by: Updated May 31, 2021, 12:13:20 PM

2 जून से खुल सकता है सचिवालय, लॉकडाउन बढ़ाने के पहले मिला बड़ा संकेत

- फ़ोटो

 PATNA : बिहार में लॉकडाउन-4 को लेकर नीतीश सरकार आज फैसला लेने वाली है। एक जून को खत्म हो रहे लॉकडाउन के बाद सरकार आगे किस रास्ते पर जाएगी इसकी घोषणा कुछ ही देर में हो सकती है। लेकिन लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में अब तक लॉकडाउन के बीच बंद पड़े सचिवालय को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो 2 जून से राज्य सरकार का सचिवालय काम करना शुरू कर देगा।


 लॉकडाउन से अनलॉक की तरफ बढ़ते हुए सचिवालय को खोलने की तैयारी हो रही है। माना जा रहा है कि 2 जून से सचिवालय पूरी तरीके से काम करने लगेगा। हालांकि इसकी अब तक अधिकारी घोषणा नहीं की गई है। तब तक के सचिवालय में केवल उन्हीं कर्मियों को बुलाया जाता है जिसकी आवश्यकता सरकार को होती है। बिहार में 5 मई से लॉकडाउन लागू है। और उसके साथ ही सरकार ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया था। राज्य सरकार ने 2 दफे लॉकडाउन में इजाफा किया और अब 1 जून को लॉकडाउन की मियाद खत्म हो रही है।


सूत्र बता रहे हैं कि सरकार ने सचिवालय के कुछ विभागों को पूरी तरीके से खोलने का फैसला लिया है। आने वाले मानसून और नगर विकास प्रबंधन को देखते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग, ऊर्जा विभाग स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग और सहकारिता विभाग को अब सुबह से शाम तक खोला जा सकता है। जानकार सूत्रों की मानें तो सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक सचिवालय के दफ्तर खुलेंगे। हालांकि महिलाओं को इसमें थोड़ी बहुत रियायत दी जा सकती है। सचिवालय में कर्मियों की उपस्थिति भी कम रखी जाएगी और चरणबद्ध तरीके से इसे पूर्ण क्षमता तक ले जाया जाएगा।