1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 23, 2019, 2:10:58 PM
- फ़ोटो
DESK : अंतरिक्ष की दुनिया में हिंदुस्तान ने आज एक बार फिर इतिहास रचा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का दूसरा मून मिशन Chandrayaan-2 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने आज दोपहर 2.43 मिनट पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-2 को लॉन्च किया. चांद पर कदम रखने वाला ये हिंदुस्तान का दूसरा सबसे बड़ा मिशन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसरो को ट्वीट कर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. https://twitter.com/narendramodi/status/1153240987587641344 चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान 22 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाएगा. इसके बाद 13 अगस्त से 19 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में यात्रा करेगा. 19 अगस्त को ही यह चांद की कक्षा में पहुंचेगा. इसके बाद 13 दिन यानी 31 अगस्त तक वह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा. फिर 1 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ यात्रा शुरू करेगा. 5 दिन की यात्रा के बाद 6 सितंबर को विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. लैंडिंग के करीब 4 घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से निकलकर चांद की सतह पर विभिन्न प्रयोग करने के लिए उतरेगा.