बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली
03-Mar-2024 01:39 PM
By First Bihar
PATNA : महागठबंधन की जन विश्वास रैली को आइएनडीआइए के कई घटक दलों के नेता संबोधित करेंगे। रैली रविवार को पटना के गांधी मैदान में हो रही है। इस महारैली में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव पटना पहुंच गए हैं। यहां आते ही उन्होंने कहा कि - इस बार 120 हराओं और भाजपा हटाओं यह नारा होना चाहिए। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी भी पहुंच गए हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि - नारा तो यह होना चाहिए कि यूपी और बिहार मिलकर 80 और 40 यानी 120 हराओं और भाजपा हटाओ। अखिलेश ने कहा कि आज की किसान दुखी है, नौजवानों के हाथों में नौकरी नहीं है। 10 भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में जनता के लिए क्या कुछ उपलब्धि है ऐसा तो कुछ है नहीं जीनकी चर्चा की जाए। हमें उम्मीद है कि यूपी के साथ-साथ बिहार भी बदलाव की और चलेगा।
वैसे तो इस रैली को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है।महागठबंधन के कई दिग्गज नेता इस रैली से अपनी हुंकार भरेंगे। जन विश्वास महारैली में बड़ी संख्या में भीड़ के आने के कारण उनको नियंत्रित करना आरजेडी के लिए एक बड़ा टास्क हो गया है। हालांकि आरजेडी कार्यकर्ता लगातार अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
उधर, पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस महारैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे, वाम दल के नेता डी राजा, माकपा के सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सहित कई अन्य बड़े चेहरे महागठबंधन एकजुट दिखाने का यह प्रयास करते नजर आ रहे हैं।