ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में बरसात से पहले ही गिर गया एक और पुल, जोरदार बारिश शुरू होगी तो क्या होगा? किशनगंज में बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार Success Story: कुचिपुड़ी बना उपचार का माध्यम, जानें...17 वर्षीय शाम्भवी की अनोखी सफलता कहानी Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स पर आया केंद्र सरकार का जवाब, नितिन गडकरी ने बताई खबरों की सच्चाई Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स पर आया केंद्र सरकार का जवाब, नितिन गडकरी ने बताई खबरों की सच्चाई Bihar Crime News: पुलिस वैन पर बैठकर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल होते ही निकल गई उधारी राम की सारी हेकड़ी Bihar News: राज्य में कल 436 पंचायत भवनों का निरीक्षण, जांच का जिम्मा 110 इंजीनियरों पर Bihar News: सीएम नीतीश के नालंदा में भारी बवाल, सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद लोगों ने स्कॉर्पियो को लगाई आग Bihar News: सीएम नीतीश के नालंदा में भारी बवाल, सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद लोगों ने स्कॉर्पियो को लगाई आग Bihar News: शादी में डांस के दौरान विवाद, बदमाशों ने दूल्हे और उसकी माँ को जमकर पीटा

12 दफे वैक्सीन लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को मिली बेल, गिरफ्तारी के डर से भागे-भागे फिर रहे थे, आत्महत्या की भी दी थी धमकी

12 दफे वैक्सीन लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को मिली बेल, गिरफ्तारी के डर से भागे-भागे फिर रहे थे, आत्महत्या की भी दी थी धमकी

17-Jan-2022 02:43 PM

By

MADHEPURA: 12 दफे वैक्सीन लेने वाले मधेपुरा के औराय गांव के ब्रह्मदेव मंडल को पुलिस ने बेल दे दिया। ब्रह्मदेव मंडल आज मधेपुरा के पुरैनी थाने में पहुंचे थे जहां थाने से ही उन्हें बेल मिल गई।


12 दफे कोरोना का टीका लेने के बाद पूरे देश में इनकी चर्चा होने लगी। जिसके बाद चिकित्सा पदाधिकारी डा .विनयकृष्ण प्रसाद ने पुलिस थाने में ब्रह्मदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। ब्रह्मदेव पर धोखधड़ी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया। जब से उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ तब से वे डरे सहमें थे। अपना मोबाइल बंद कर वे भागे-भागे फिर रहे थे।


बीते दिनों पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल के घर छापेमारी की थी। भारी संख्या में पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल के घर पर छापा मारने पहुंचे थे। हालांकि मंडल अपने घर पर नहीं मिले। ब्रह्मदेव मंडल के परिजन कह रहे थे कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने बहुत बदसलूकी की। उनकी पत्नी निर्मली देवी ने कहा था कि उनके पति औऱ परिवार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे बहुत बड़े अपराधी हों। 


उनकी पत्नी निर्मली देवी ने कहा था कि पुलिस वाले दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए थे। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। निर्मली देवी ने कहा कि अपना स्वास्थ्य ठीक करने के लिए उनके पति ने 12 दफे कोरोना की वैक्सीन ली। उनके पति को कई बीमारी थी लेकिन वैक्सीन लेने के बाद बीमारी ठीक होती गयी तो वे डोज लेते गए। पुलिस ऐसे धमका रही है जैसे पूरे परिवार ने बड़ा अपराध किया हो। पुलिस की छापेमारी के बाद ब्रह्मदेव मंडल ने धमकी भी दी थी कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया गया या मुकदमा चलाया गया तो वो आत्महत्या कर लेंगे।  


आत्महत्या की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल को पुरैनी थाने में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद वो आज सोमवार को पुरैनी थाने पहुंचे जहां केस के अनुसंधानकर्ता उदय तिर्की जाकर मिले। जिसके बाद केस के आईओ ने विहित प्रक्रिया को पूरा करते हुए उन्हें थाने से ही बेल दे दी। बेल मिलने की जानकारी पुरैनी थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने दी है।