ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया शोक

DESK: बीजेपी नेता अरुण जेटली का दिल्ली एम्स (AIIMS) में निधन हो गया है. अरुण जेटली ने 67 साल की उम्र में आज दोपहर 12.07 बजे दिल्ली एम्स (AIIMS)में अंतिम सांसे ली.. झारखण्ड के मुख्यमंत

अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया शोक
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK: बीजेपी नेता अरुण जेटली का दिल्ली एम्स (AIIMS) में निधन हो गया है. अरुण जेटली ने 67 साल की उम्र में आज दोपहर 12.07 बजे दिल्ली एम्स (AIIMS)में अंतिम सांसे ली.. झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा ""अरुण जेटली जी के निधन से दुखी हूं. आज भारतीय जनता पार्टी ने परिवार के एक अभिन्न सदस्य को खो दिया. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें."" https://twitter.com/dasraghubar/status/1165165857888034821 आपको बता दें कि 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. जेटली डायबिटीज के मरीज थे. उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका था. कुछ दिनों पहले उन्हें सॉफ्ट टिशू कैंसर की भी बीमारी का पता चला था. जेटली के निधन से राजनीति जगत के साथ पूरे देश में शोक की लहर है. बीजेपी ने इस महीने अपने दो चहेते नेताओं को खो दिया है. इससे पहले 6 अगस्त को सुषमा स्वराज का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. बीमार रहने के कारण ही उन्होंने दूसरी मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल होने से मना कर दिया था. बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नई मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले 29 मई को पूर्व वित्त मंत्री जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों से नई सरकार में मंत्री नहीं बनना चाहते. राज्यसभा सदस्य जेटली ने कहा था कि पिछले 18 महीनों से वह स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहे हैं और इसलिए भविष्य में किसी जिम्मेदारी से खुद को दूर रखना चाहेंगे तथा इलाज एवं स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें