ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक गमछे की कीमत 11 करोड़ रुपये

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिले एक गमछे की कीमत 11 करोड़ रुपये लगायी गयी है. ऑनलाइन नीलामी में एक खरीददार ने गमछे का ये दाम लगाया है. गमछे का दाम देख कर नीलामी क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक गमछे की कीमत 11 करोड़ रुपये
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिले एक गमछे की कीमत 11 करोड़ रुपये लगायी गयी है. ऑनलाइन नीलामी में एक खरीददार ने गमछे का ये दाम लगाया है. गमछे का दाम देख कर नीलामी करा रही सरकारी एजेंसी के भी होश उड़ गये हैं. प्रधानमंत्री को उपहार में मिले सामानों की ऑनलाइन नीलामी दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपहार में मिले 2772 सामानों को नीलाम कराने का फैसला लिया है. नीलामी में मिले पैसे को गंगा सफाई के अभियान नमामि गंगे परियोजना में लगाया जायेगा. प्रधानमंत्री को मिले सामानों की ऑनलाइन नीलामी हो रही है. ऑनलाइन नीलामी के दौरान ही एक खरीददार ने नरेंद्र मोदी को मिले एक अंगवस्त्रम यानि गमछे की कीमत 11 करोड़ रूपये लगायी. नीलामी में इस गमछे की कीमत सिर्फ 500 रूपये रखी गयी थी. लेकिन बोली 11 करोड़ की लगी है. वहीं, प्रधानमंत्री को उपहार में मिले PSLV-C7 के धातु के मॉडल की कीमत 1 करोड़ रूपये लगायी गयी है. इसकी कीमत सिर्फ ढ़ाई हजार रूपये रखी गयी थी. प्रधानमंत्री को मिले गाय-बछड़े की धातु की मूर्ति का दाम 51 लाख रूपये लगाया गया है. नीलामी में भारी बोली के बाद जांच शुरू प्रधानमंत्री को गिफ्ट में मिले गमछे और PSLV-C7 के मॉडल की इतनी बड़ी बोली लगने के बाद उन्हें नीलामी से हटा लिया गया है. नीलामी करा रही एजेंसी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जांच में अगर बोली सही पायी गयी तो ठीक वर्ना फिर से उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. वैसे बड़ी तादाद में लोग प्रधानमंत्री को गिफ्ट में मिले दूसरी चीजों पर भी बोली लगा रहे हैं. गिफ्ट को देखकर लगा सकते हैं बोली दिल्ली के राष्ट्रीय आधुनिक कला केंद्र (NGMA) में प्रधानमंत्री को गिफ्ट में मिले 2772 सामान रखे गये हैं, जिनकी नीलामी हो रही है. लोग NGMA में जाकर उन सामानों को देख सकते हैं. ये वो गिफ्ट हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश में भेंट किये गये हैं. रविवार को सौ से ज्यादा लोग सामानों को देखने पहुंचे. हालांकि बोली सिर्फ ऑनलाइन ही लगायी जा सकती है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी सामान का न्यूनतम मूल्य तय कर रखा है. सभी गिफ्ट का न्यूनतम मूल्य एक्सपर्ट्स से राय लेकर तय किया गया है. पहले भी गिफ्ट हुए थे नीलाम इससे पहले भी प्रधानमंत्री को उपहार में मिले सामानों को नीलाम किया गया था और पैसे को नमामि गंगे परियोजना में दिया गया था. इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री को पहले कार्यकाल में मिले सामानों की नीलामी की गयी थी. तब लकड़ी से बनी एक मोटर साइकिल की कीमत 5 लाख रूपये लगायी गयी थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें