ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

स्टंट के दौरान बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन

MUMBAI: बड़ी खबर मुंबई से है, जहां स्टंट के दौरान एक हादसे में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की जान बाल-बाल बच गई. काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस

स्टंट के दौरान बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: बड़ी खबर मुंबई से है, जहां स्टंट के दौरान एक हादसे में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की जान बाल-बाल बच गई. काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

खबर के मुताबिक वरुण धवन इन दिनों अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कुली नंबर वन' की शूटिंग पुणे के बाहरी इलाकों में कर रहे हैं. यह फिल्म 1995 में आई गोविंदा स्टारर फिल्म की रीमेक है. इस फिल्म के शूटिंग के दौरान वरुण धवन एक कार में बैठ कर शूट कर रहे थे और उनकी कार को खड़ी चट्टान से उल्टा लटकना था. तभी शूट के दौरान क्लोजअप शॉट्स देने के लिए गाड़ी के अंदर बैठे तभी रियल शॉट के वक्त कार का दरवाजा अटक गया और बंद हो गया. लटकती कार में वरुण धवन फंस गए और कई बार कोशिश करने पर भी दरवाजा नहीं खुला. जिसके बाद मौके पर उपस्थित सभी लोग परेशान हो गए. बड़ी मुश्किल से लटकती कार से वरुण धवन को बचाया गया. इस दौरान सभी की सांसे अटकी रही. 

खबर के मुताबिक "वरुण धवन पूरे घटनाक्रम के दौरान काफी शांत बने रहे. दिक्कत इसलिए भी हो रही थी क्योंकि गाड़ी किनारे पर लटकी हुई थी. हालांकि आखिरकार स्टंट कॉर्डिनेटर वरुण को सुरक्षित निकाल पाने में कामयाब रहे." 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें