ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं 'बाहुबली', जानिए कौन है प्रभास की दुल्हन

DESK: बाहुबली से फेमस हुए प्रभास अब एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं. साउथ के इस सुपरस्टार की लड़कियां काफी दीवानी हैं और साथ ही इनकी फैन फॉलोइंग भी इतनी जबरदस्त है कि इन्हें मोस्ट ए

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं 'बाहुबली', जानिए कौन है प्रभास की दुल्हन
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बाहुबली से फेमस हुए प्रभास अब एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं. साउथ के इस सुपरस्टार की लड़कियां काफी दीवानी हैं और साथ ही इनकी फैन फॉलोइंग भी इतनी जबरदस्त है कि इन्हें मोस्ट एलिजिबल का दर्जा लड़कियों ने दे दिया है. मिली जानकारी के अनुसार अब उनके परिवार वाले यह चाहते हैं कि इस साल किसी भी तरह रिबेल स्टार प्रभास को घोड़े पर बैठा दिया जाए और उन्हें शादी के बंधन में बांध दिया जाए. कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस   नयनतारा ने शादी की थी, तो वही अब साउथ का ये सुपरस्टार भी अपने हाथ पीले करने के लिए काफी बेकरार है.


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 42 साल के इस स्टार को उनके परिवार वाले शादी के बंधन में बांधने की लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं. खबरों के अनुसार, प्रभास के चाचा, अभिनेता कृष्णम राजू जल्द ही इस खबर को ब्रेक कर सकते है. एक रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में प्रभास के चाचा और रिबेल स्टार कृष्णा नाम राजू ने कहा कि प्रभास इसी साल शादी करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि प्रभास के लिए एक लड़की का चयन किया जा चूका हैं. हालांकि लड़की के नाम को अभी तक नही सामने लाया गया है, पर ऐसी उम्मीद है की जल्दी ही कृष्ण नाम राजू का परिवार नाम का ऐलान कर सकता है. 


बता दें कि पिछले काफी समय से प्रभास की शादी को लेकर खबरें आ रही थी. इससे पहले इंडस्ट्री में हर किसी के जुबान पर प्रभास और अनुष्का शेट्टी के इश्क के चर्चे थे. बाहुबली 2 में दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था. हालांकि इस रिश्ते पर दोनों कलाकारों के द्वारा कभी भी मुहर नहीं लगाई गयी थी, बल्कि खुद को हमेशा बेस्ट फ्रेंड ही बताया. वहीं दूसरी ओर अनुष्का शेट्टी ने भी अब तक शादी नहीं की है.


हाल ही में प्रभास से फिल्म 'राधेश्याम' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया था. जिस पर एक्टर ने कहा था कि - 'प्यार और रोमांस को लेकर मेरी भविष्यवाणी हमेशा गलत रही है. बस यही एक वजह है कि अभी तक मेरी शादी नहीं हो पाई  है.' अगर इनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अभी सालार और आदि पुरुष की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है. उनके पिछली फिल्में साहो और राधे श्याम दोनों ही फ्लॉप रही थी जिसके बाद अब वो एक बार फिर से अपना दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बनाने के लिए तैयार है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें