ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

सलमान खान से शादी की अफवाह पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा.. लोगों को असली और नकली फोटो के बीच अंतर समझ में नहीं आता?

DESK: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के फेक वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस फोटो में यह दावा किया जा रहा है

सलमान खान से शादी की अफवाह पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा.. लोगों को असली और नकली फोटो के बीच अंतर समझ में नहीं आता?
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के फेक वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस फोटो में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इन दावों के बीच अब सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि क्या लोग इतने बेवकूफ हैं कि उन्हें असली फोटोज और फोटोशॉप में अंतर समझ नहीं आता?


सलमान खान के साथ अपनी फेक वेडिंग पोस्ट पर सोनाक्षी ने प्रतिक्रिया दिया है। सोनाक्षी ने कहा कि क्या तुम बेवकूफ हो जा रियल और फोटोशॉप्ड फोटो में अंतर नहीं कर सकते। सोनाक्षी ने कमेंट्स बॉक्स में हंसता हुआ इमोजी भी डाला है। जिस पर उनके फैन लिख रहे है कि सोनाक्षी जी आप रिप्लाई क्यों कर रही हैं? दूसरे फैन ने लिखा कि वे अटेंशन चाहते हैं और आप उन्हें दे रही हैं। वही तीसरे ने लिखा कि मुझे बेहद खुशी है कि आपने इस पर बोला..इस तह के गॉसिप पेज को बंद करना चाहिए। सोनाक्षी सिन्हा के रियेक्शन के बाद इसी तरह के कमेट्स कई लोगों का लगातार आ रहा है। 


गौरतलब है कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का फोटो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन के जोड़े में सिंदुर लगाकर सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं और सलमान सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं। यही फोटो वायरल हो रहा है। फोटो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी की दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। 


जबकि इस फोटो को ध्यान से देखने से पता चला कि इसे फोटोशॉप पर एडिट किया गया है। लोगों का यह दावा अब गलत साबित हुआ है। खुद सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी सफाई दी है। सोनाक्षी को कहना पड़ गया कि यह फोटोशॉप है असली और फेक फोटोज में अंतर लोगों को समझ में ही नहीं आता है। हालांकि सलमान खान की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है।   



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें