ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

ऋषि कपूर की मौत के बाद अकेले पड़ीं नीतू कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ रह रहे रणवीर

DESK : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर अकले पड़ गई हैं. दरअसल, वो मुबंई स्थित घर पर अब अकेले ही रहती हैं. हाल ही में ऋषि और नीतू कपूर की बेटी रिद्ध

ऋषि कपूर की मौत के बाद अकेले पड़ीं नीतू कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ रह रहे रणवीर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर अकले पड़ गई हैं. दरअसल, वो मुबंई स्थित घर पर अब अकेले ही रहती हैं. हाल ही में ऋषि और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने अपनी माँ के साथ अच्छा वक्त बिताया है. लेकिन रिद्धिमा वापस दिल्ली लौट आई हैं. जबकि मुंबई में उनके बेटे रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेड आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं. 


नीतू ने हाल ही फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने हाल ही में बताया था कि ‘मैं चाहती हूं कि दोनों अपनी लाइफ में बिजी रहें. मैं कहती हूं कि मेरे दिल में रहो, मेरे सर पे मत चढ़ो। इंटरव्यू में बताया ‘पैनडेमिक में जब रिद्धिमा मेरे साथ थी तो मैं बहुत परेशान हो गई थी, क्योंकि वह वापस नहीं जा पा रही थी. मैं रोज बोलती थी कि रिद्धिमा वापस चली जा वहां भरत अकेले हैं। मुझे अपनी प्राइवेसी पसंद हैं. मेरा जिंदगी जीने का तरीका अलग है। मुझे वो दिन भी याद है जब रिद्धिमा पहली बार पढ़ाई के लिए लंदन गई थी. कोई मुझे हैलो भी बोलने आता तो मैं फूट-फूट कर रोती थी। वहीं जब कुछ टाइम बाद रणबीर गया तो मैं नॉर्मल थी, एकदम नहीं रोई. इसीलिए रणबीर मुझसे कहता कि मां आप मुझसे प्यार नहीं करती हो।


नीतू कपूर ने बताया कि ‘मुझे लगता है जब दोनों मुझसे दूर रहें तब ही मैं मजबूत हो पाई. इसीलिए अब मैं अकेले रह पाती हूं। नीतू कपूर ने बताया कि ‘अब मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे अपने-अपने घरों में रहे, मैं सिर्फ इतना कहती हूं कि चाहे रोज मत मिलो पर मुझसे कनेक्ट रहो. मुझे अपनी आजादी प्यारी है’


आपको बताए, वो अपने पति ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद अकले ही रहती हैं। हाल ही में ऋषि कपूर को डेडिकेटेड ‘इंडियन आइडल 12’ के शो पर पहुंची नीतू कपूर ने अपने जीवन की पुरानी यादें ताजा की थीं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें