ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

स्टारडम मिलते ही बदल गए रानू मंडल के तेवर, अंग्रेजी में अपने फैन को लगा दी फटकार

DESK : सोशल मीडिया पर रातोंरात फेमस हुई रानू मंडल आज किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है. रानू मंडल की पॉपुलैरिटी उस समय बढ़ी जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें उन्होंने लता मंगेशकर का ए

स्टारडम मिलते ही बदल गए रानू मंडल के तेवर, अंग्रेजी में अपने फैन को लगा दी फटकार
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : सोशल मीडिया पर रातोंरात फेमस हुई रानू मंडल आज किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है. रानू मंडल की पॉपुलैरिटी उस समय बढ़ी जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें उन्होंने लता मंगेशकर का एक गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाया था. इस गाने ने रानू मंडल को पलक झपकते ही स्टार बना दिया. इतना ही नहीं रानू का क्रेज कुछ ऐसा बढ़ा कि सिंगर और कम्पोजर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने साथ गाने का मौका दे दिया. इसके बाद क्या था रानू की लोकप्रियता दिन पर दिन बढती गयी. उन्हें बैक टू बैक गाने का ऑफर मिलने लगा. 


रानू की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब सुर के साथ- साथ उनके तेवर भी बदल गये है. जी हां रानू का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें रानू मंडल अपनी एक फैन पर भड़कती नजर आ रही है. इस वीडियो में रानू अंग्रेजी में उसे डांट लगाती दिख रहीं हैं. दरअसल रानू मंडल एक दुकान से सामान खरीद रही होती हैं, तभी एक महिला फैन उनके पास आती है और उनके साथ एक फोटो का रिक्वेस्ट करती है. जैसे ही महिला फैन उनके हाथ को छूती है रानू उनपर भड़क उठती है और अंग्रेजी में कहती हैं – आई एम सेलेब्रिटी नाउ, डोंट टच मी.


अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग तरह- तरह की बातें कह रहे हैं. लोगों की प्रतिक्रिया रानू के खिलाफ है. आपको बता दें कि स्टार बनने से पहले रानू रेलवे स्टेशनों पर घूम-घूम कर गाना गाती थीं.  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें