ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालना पड़ा महंगा

DESK : एक्ट्रेस पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आपत्तिजनक वीडियो डालना भारी पड़ गया। पुलिस ने

एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालना पड़ा महंगा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक्ट्रेस पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आपत्तिजनक वीडियो डालना भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रोहतगी ने अपनी गिरफ्तारी के बारे में टि्वटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है। रोहतगी को राजस्थान के बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

दरअसल पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर पिछले दिनों एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में पायल ने नेहरू परिवार के ऊपर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। पायल के इस वीडियो पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने पुलिस कंप्लेन दर्ज दर्ज कराई थी। इसी मामले में बूंदी पुलिस ने पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने पायल रोहतगी से इस मामले में नोटिस देकर जवाब मांगा था पुलिस उनके जवाब का इंतजार कर रही थी लेकिन पायल अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट चली गईं। शुक्रवार को पायल रोहतगी के अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई होनी है लेकिन उसके पहले ही अब पायल की गिरफ्तारी हो गई है। पायल रोहतगी पहले भी कई आपत्तिजनक बयान दे चुकी हैं। नेहरू परिवार के ऊपर उनकी तरफ से की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक मानी जा सकती हैं।



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें