ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार सरकार का दावा - सोनाक्षी सिन्हा को अब प्यार से नहीं, कुछ और से डर लगता है

PATNA : आपने फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का फिल्म दबंग का वो बहुचर्चित डॉयलॉग तो सुना होगा-थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है. लेकिन अब बिहार सरकार कह रही है कि सोनाक

बिहार सरकार का दावा - सोनाक्षी सिन्हा को अब प्यार से नहीं, कुछ और से डर लगता है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आपने फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का फिल्म दबंग का वो बहुचर्चित डॉयलॉग तो सुना होगा-थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है. लेकिन अब बिहार सरकार कह रही है कि सोनाक्षी सिन्हा को प्यार से भी नहीं कुछ और से ही डर लगता है.

बिहार सरकार का नया स्लोगन
दरअसल नीतीश कुमार ने इन दिनों जल-जीवन और हरियाली अभियान शुरू कर रखा है. उनके अभियान को बल देने के लिए बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके डॉयलॉग का उपयोग किया है. बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर के साथ स्लोगन दिया है-थप्पड़ से डर नहीं लगता है साहब, सूखे से लगता है. इसलिए पानी बहायें नहीं बचायें. पानी बचाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में जल संसाधन विभाग सोनाक्षी सिन्हा के इस डॉयलॉग का भरपूर उपयोग कर रही है.


बिहार की बेटी है सोनाक्षी सिन्हा
हालांकि नियमों के मुताबिक किसी की भी तस्वीर का उपयोग करने से पहले उसकी मंजूरी लेनी होती है, जल संसाधन विभाग के अधिकारी ये नहीं बता पा रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा की मंजूरी ली गयी है या नहीं. वैसे सोनाक्षी सिन्हा बिहार की ही बेटी हैं. उनके पिता शत्रुध्न सिन्हा का नीतीश कुमार के साथ मधुर संबंध जगजाहिर है. लिहाजा अगर मंजूरी नहीं भी ली गयी हो तो भी उनकी आपत्ति की संभावना कम ही नजर आती है. अगर सोनाक्षी सिन्हा के सहारे ही सही बिहार सरकार लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित कर पाती है तो ये बड़ी उपलब्धि होगी.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें