ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन सायमा का निधन, 18 साल की उम्र से ही ब्रेस्ट कैंसर से थीं पीड़ित

MUMBAI : बॉलीवुड की दुनियां से एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन सायमा का निधन हो गया है. सायमा सिद्दीकी पिछले 8 सालों से एक गंभीर बीमारी से लड़ रही

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन सायमा का निधन, 18 साल की उम्र से ही ब्रेस्ट कैंसर से थीं पीड़ित
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI : बॉलीवुड की दुनियां से एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन सायमा का निधन हो गया है. सायमा सिद्दीकी पिछले 8 सालों से एक गंभीर बीमारी से लड़ रही थीं. महज 18 साल की उम्र से ही सायमा सिद्दीकी को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था. इंतकाल की खबर मिलते ही सिद्दीकी के घर में मातमी सन्नाटा छा गया. 


सायमा तामसी सिद्दीकी शुक्रवार को इस दुनिया से विदा हुईं. उन्होंने पुणे में आखिरी सांस ली. बता दें कि नवाजुद्दीन एक शूट के सिलसिले में इस वक्त अपने भाई फैजुद्दीन के साथ अमेरिका में हैं. पिछले साल नवाजुद्दीन ने अपनी बहन के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए यह ट्वीट किया था. 


इस ट्वीट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया था कि उनकी छोटी बहन सायमा तामसी सिद्दीकी 18 साल की उम्र से ही ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोस की गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं. ये उसकी इच्छा शक्ति और हिम्मत है कि वह बेहिसाब कठिनाइयों के सामने भी खड़ी रही है. 'मैं डॉक्टर आनंद कोपिकर और डॉक्टर लालेश बुश्री का शुक्रगुजार हूं कि वह उन्हें लगातार हौसला देते रहे हैं. मैं रसूल पूकुट्टी का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इन दोनों से मिलवाया.'


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें