ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

The Sabarmati Report: MP और हरियाणा के बाद अब इस राज्य में भी टैक्स फ्री हुई ‘The साबरमती Report’, मुख्यमंत्री ने किया एलान

DESK: गुजरात के गोधरा दंगों पर बनी फिल्म दी साबरमती रिपोर्ट मध्य प्रदेश और हरियाणा में पहले ही टैक्स फ्री हो चुकी है। अब एक और राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। खुद

The Sabarmati Report: MP और हरियाणा के बाद अब इस राज्य में भी टैक्स फ्री हुई ‘The साबरमती Report’, मुख्यमंत्री ने किया एलान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: गुजरात के गोधरा दंगों पर बनी फिल्म दी साबरमती रिपोर्ट मध्य प्रदेश और हरियाणा में पहले ही टैक्स फ्री हो चुकी है। अब एक और राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री ने ये फिल्म सिनेमा घर में जाकर देखी और बाद में फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान कर दिया। सरकार का यह फैसला इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए किसी सौगात से कम नही है।


दरअसल, मध्य प्रदेश और हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी फिल्म दी साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस फिल्म को देखा। फिल्म को देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि फिल्म के जरिए षडयंतों का पर्दाफाश हुआ है। इसके लिए उन्होंने फिल्म के कलाकार विक्रांत मेस्सी और उनकी टीम को बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने फिल्म के एक्टर और उनकी पूरी टीम से मुलाकात भी की।


सीएम योगी ने कहा कि, “मैं द साबरमती रिपोर्ट की पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने इस सत्य के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वास्तविक सत्य को देख की जनता को फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है। हर भारतवासी को द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को देखना चाहिए और सत्य के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए”।


सीएम योगी ने आगे कहा कि, “उन चेहरों को जे राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं, उन चेहरों को पहचानने के साथ साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है। इस प्रकार के साहसिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए, लोग इश सत्य को अधिक से अधिक देखें। इस दृष्टि से राज्य सरकार की ओर से हम इस फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें