ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

मोदी सरकार पर टिप्पणी कर बुरे फंसे अनुपम खेर, अब डैमेज कंट्रोल करने की कर रहे कोशिश

DESK : कोरोना वारयस की वजह से पूरे देश की स्थिति भयवाह हो चुकी है। देश की इस स्थिती को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने मोदी सरकार की आलोचना की थी। लेकिन अब उनके सुर

मोदी सरकार पर टिप्पणी कर बुरे फंसे अनुपम खेर, अब डैमेज कंट्रोल करने की कर रहे कोशिश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना वारयस की वजह से पूरे देश की स्थिति भयवाह हो चुकी है। देश की इस स्थिती को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने मोदी सरकार की आलोचना की थी। लेकिन अब उनके सुर बदल गए हैं। मोदी सरकार की तारीफों के लिए जाने जाते रहे अनुपम खेर ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए कुछ पंक्तियों को शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, अनुपम खेर ने मोदी सरकार की अलोचना की थी और कोरोना की दूसरी लहर के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।


अक्सर पीएम मोदी की नीतियों की तरीफ करने वाले अनुपम खेर ने केंद्र सरकार की हाल ही में कड़ी आलोचना की थी। लेकिन अब अनुपम खेर के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर चंद लाइनें शेयर की हैं। अभिनेता ने लिखा है 'गलती उन्हीं से होती है जो काम करते हैं, निकम्मों की जिंदगी तो दूसरों की बुराई खोजने में ही खत्म हो जाती है.' अब उनका ये तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि उन्होंने बुदवार को ट्वीट किया था और कहा था कि इमेज बनाने के अलावा जिंदगी में और भी बहुत कुछ है।


अनुपम से पूछा गया था कि क्‍या सरकार के प्रयास अपनी छवि बनाने के बजाय राहत उपलब्‍ध कराने पर अधिक केंद्रित होने चाहिए थे और कोविड से प्रभावित परिवार के हॉस्पिटल बेड के लिए गिड़गिड़ाते, शवों को नदी में बहते और मरीजों को संघर्ष करते हुए देखना उन्‍हें कैसा महसूस हुआ? इस सवाल पर बॉलीवुड एक्‍टर ने कहा, 'मुझे लगता है कि ज्‍यादातर केसों में आलोचना जायज थी और सरकार के लिए यह महत्‍वपूर्ण है कि वह ऐसा काम करे जिसके लिए लोगों ने उसे चुना है। एक्टर ने कहा था कि मेरे हिसाब से, लोगों के तौर पर हमें गुस्सा आना चाहिए। जो हो रहा है उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। कहीं न कहीं उनसे चूक हुई है। उनके लिए समझने का वक्त है कि छवि निर्माण से जरूरी और भी बहुत कुछ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें