ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

मशहूर फिल्म अभिनेत्री तबस्सुम का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर मनोरंजन जगत से सामने आ रही है। हिन्दी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम का निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में तबस्सुम ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार

मशहूर फिल्म अभिनेत्री तबस्सुम का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर मनोरंजन जगत से सामने आ रही है। हिन्दी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम का निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में तबस्सुम ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार की रात तबस्सुम को हार्ट अटैक आया था। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात 78 साल की अदाकारा तबस्सुम को पहला अटैक 8:40 जबकि दूसरा 8:42 बजे आया था, जिसके कारण उनका निधन हो गया। मुंबई में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे होशांग के कहा है कि तबस्सुम के अंतिम इच्छा थी कि उन्हे दफनाने से पहले किसी को भी उनकी मौत की खबर न दी जाए।


बता दें कि तबस्सुम ने साल 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से अपने करियर की शुरूआत की थी। उस वक्त तबस्सुम की पहचान एक मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में होती थी। इसके बाद वे मेरा सुहाग, मंझधार, बड़ी बहन और दीदार जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्म बैजू बावरा में उन्होंने मीना कुमारी के बचपन का रोल किया था। फिल्मों से कुछ साल का ब्रेक लेने के बाद उन्होंने भारतीय टेलीविजन के पहले टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ को होस्ट किया था। यह शो करीब 21 सालों तक चला था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें