ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

मनोज तिवारी ने कंगना को पढ़ाई मर्यादा की पाठ, कहा.. इतने विस्फोटक विचार मत रखो

DESK : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. कंगना अपनी विचारधारा को लेकर बहुत मुखर हैं. वो ना सिर्फ बॉलीवुड के लोगों को बल्कि रा

मनोज तिवारी ने कंगना को पढ़ाई मर्यादा की पाठ, कहा.. इतने विस्फोटक विचार मत रखो
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं.  कंगना अपनी विचारधारा को लेकर बहुत मुखर हैं. वो ना सिर्फ बॉलीवुड के लोगों को बल्कि राजनेताओं को भी निशाने पर लेती हैं. वो हमेशा किसी ना किसी विवाद में फंस ही जाती हैं. लेकिन अब अभिनेत्री को बीजेपी नेता और अभिनेता ने मर्यादा की पाठ पढ़ा दी है. 


मनोज तिवारी ने कंगना रनौत को एक जरुरी सलाह दी है. उन्होंने कंगना के लिए कहा है कि वो किसी की आलोचना करते समय मर्यादा ना खोए. मनोज तिवारी ने एक टॉक शो दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि आपको अपनी राय इतने उग्र अंदाज में नहीं रखनी चाहिए कि वह सीधे किसी को हिट कर दे. एक कलाकार की भी कुछ जिम्मेदारी होती है. 


उन्होंने कंगना की कुछ बातों पर सहमति भी जताई. आगे उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जब कंगना ने एक्टर के लिए बात की वो एकदम सही थी, लेकिन महाराष्ट्र सरकार के प्रति उनका व्यवहार बहुत सख्त था और वहां कंगना सही नहीं थीं.


भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने कंगना को एक सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि आपको अपने विचार रखने चाहिए लेकिन किसी का अपमान करना हमारे देश की संस्कृति नहीं है. मुख्यमंत्री पद संभालने वाले सभी व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए. लोग हमारे प्रधानमंत्री के बारे में भी ऐसी बातें कहते हैं मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि देश के बड़े पदों पर बैठे व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए. हर तरह से आलोचना किजिए लेकिन सम्मान के साथ. मर्यादित भाषा होनी चाहिए और कंगना कभी-कभी मर्यादा खो देती हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें